What is Vermicomposting? Explain with example.कृमि खाद क्या है ? उदाहरण सहित समझाइए ।
Vermicomposting is the biological process in which earthworms, along with micro-organisms, convert organic waste into a dark, granular, nutrient-rich manure called vermicompost. The worms eat the waste, grind it in the gizzard and excrete it as casts, which are rich in humus, NPK and beneficial microbes. For example, cow dung mixed with crop residue, vegetable peels and dry leaves is fed to *Eisenia fetida* (red wiggler) and becomes ready vermicompost in about 45–60 days.
कृमि खाद (वर्मीकम्पोस्टिंग) वह जैविक प्रक्रिया है जिसमें केंचुए, सूक्ष्मजीवों के साथ मिलकर, जैविक अपशिष्ट को गहरे रंग की, दानेदार, पोषक तत्वों से भरपूर खाद में बदल देते हैं, जिसे वर्मीकम्पोस्ट कहते हैं। केंचुए अपशिष्ट खाते हैं, उसे पेषणी में पीसते हैं और कास्ट के रूप में उत्सर्जित करते हैं, जो ह्यूमस, एनपीके तथा लाभकारी सूक्ष्मजीवों से समृद्ध होते हैं। उदाहरण के लिए, गोबर में फसल अवशेष, सब्जी के छिलके व सूखी पत्तियाँ मिलाकर *आइसीनिया फोटिडा* (लाल केंचुआ) को दिया जाए तो लगभग 45–60 दिनों में तैयार वर्मीकम्पोस्ट मिल जाती है।