What do you understand by Non-verbal Communication?गैर-शाब्दिक संचार से आप क्या समझते हैं ?
Non-verbal communication is the exchange of messages without the use of words. It includes facial expression, eye contact, gestures, posture, body movement, touch, personal space (proxemics), appearance and dress, and the tone, pitch and pause of the voice (paralanguage). It conveys emotions and attitude more truthfully than words, and research suggests that a large part of the meaning in face-to-face communication is carried by these non-verbal cues.
गैर-शाब्दिक संचार से आशय शब्दों के प्रयोग बिना संदेशों के आदान-प्रदान से है। इसमें चेहरे के भाव, नेत्र संपर्क, हाव-भाव, मुद्रा, शारीरिक गति, स्पर्श, व्यक्तिगत दूरी (प्रॉक्सेमिक्स), वेशभूषा तथा स्वर का उतार-चढ़ाव व विराम (परा-भाषा) सम्मिलित हैं। यह भावनाओं व दृष्टिकोण को शब्दों की अपेक्षा अधिक सच्चाई से व्यक्त करता है, और शोध बताते हैं कि आमने-सामने के संचार में अर्थ का बड़ा भाग इन्हीं गैर-शाब्दिक संकेतों से जाता है।