How many types of Retailers are there?खुदरा विक्रेता कितने प्रकार के होते हैं ?
Retailers are broadly of two types. Store retailers include departmental stores, supermarkets, hypermarkets, speciality stores, convenience stores, discount stores, chain stores and cooperative stores. Non-store retailers include direct selling, mail order, tele-shopping, automatic vending machines and e-retailing. On the basis of ownership they may be independent, chain, franchise, cooperative or company-owned; on the basis of size, small unorganised (kirana, hawkers, weekly markets) and large organised retailers.
खुदरा विक्रेता मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। भंडार आधारित (स्टोर) खुदरा विक्रेता में विभागीय भंडार, सुपर बाजार, हाइपर मार्केट, विशिष्ट भंडार, सुविधा भंडार, छूट भंडार, शृंखला भंडार तथा सहकारी भंडार सम्मिलित हैं। भंडार रहित खुदरा विक्रेता में प्रत्यक्ष विक्रय, डाक द्वारा विक्रय, टेली-शॉपिंग, स्वचालित वेंडिंग मशीन तथा ई-रिटेलिंग आते हैं। स्वामित्व के आधार पर ये स्वतंत्र, शृंखला, फ्रेंचाइजी, सहकारी अथवा कंपनी स्वामित्व वाले तथा आकार के आधार पर लघु असंगठित (किराना, फेरीवाले, साप्ताहिक बाजार) व वृहद संगठित होते हैं।